कौन सुनता है सिर्फ़ ज़ात की बात

कौन सुनता है सिर्फ़ ज़ात की बात

लब पे है मेरे काएनात की बात

क्यूँ शिकन पड़ गई है अबरू पर

मैं तो कहता हूँ एक बात की बात

शम्अ' रोती है तारे डूबते हैं

अब फ़साना बनेगी रात की बात

सुब्ह-ए-नौ मुस्कुराने वाली है

क्या कहें शब के हादसात की बात

मुज़्तरिब हो रहे हैं दीवाने

है तुम्हारी नवाज़िशात की बात

बज़्म-ए-'अख़्तर' में क्यूँ ख़मोश हो तुम

है ये बेजा तकल्लुफ़ात की बात

(685) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Kaun Sunta Hai Sirf Zat Ki Baat In Hindi By Famous Poet Akhtar Ansari Akbarabadi. Kaun Sunta Hai Sirf Zat Ki Baat is written by Akhtar Ansari Akbarabadi. Complete Poem Kaun Sunta Hai Sirf Zat Ki Baat in Hindi by Akhtar Ansari Akbarabadi. Download free Kaun Sunta Hai Sirf Zat Ki Baat Poem for Youth in PDF. Kaun Sunta Hai Sirf Zat Ki Baat is a Poem on Inspiration for young students. Share Kaun Sunta Hai Sirf Zat Ki Baat with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.