फूल सूँघे जाने क्या याद आ गया
फूल सूँघे जाने क्या याद आ गया
दिल अजब अंदाज़ से लहरा गया
उस से पूछे कोई चाहत के मज़े
जिस ने चाहा और जो चाहा गया
एक लम्हा बन के ऐश-ए-जावेदाँ
मेरी सारी ज़िंदगी पर छा गया
ग़ुंचा-ए-दिल हाए कैसा ग़ुंचा था
जो खिला और खिलते ही मुरझा गया
रो रहा हूँ मौसम-ए-गुल देख कर
मैं समझता था मुझे सब्र आ गया
ये हवा ये बर्ग-ए-गुल का एहतिज़ाज़
आज मैं राज़-ए-मुसर्रत पा गया
'अख़्तर' अब बरसात रुख़्सत हो गई
अब हमारा रात का रोना गया
(958) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अख़्तर अंसारी