बिछड़ के तुझ से किसी दूसरे पे मरना है

बिछड़ के तुझ से किसी दूसरे पे मरना है

ये तजरबा भी इसी ज़िंदगी में करना है

हवा दरख़्तों से कहती है दुख के लहजे में

अभी मुझे कई सहराओं से गुज़रना है

मैं मंज़रों के घनेपन से ख़ौफ़ खाता हूँ

फ़ना को दस्त-ए-मोहब्बत यहाँ भी धरना है

तलाश-ए-रिज़्क़ में दरिया के पंछियों की तरह

तमाम उम्र मुझे डूबना उभरना है

उदासियों के ख़द-ओ-ख़ाल से जो वाक़िफ़ हो

इक ऐसे शख़्स को अक्सर तलाश करना है

(1804) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

BichhaD Ke Tujhse Kisi Dusre Pe Marna Hai In Hindi By Famous Poet Asad Badayuni. BichhaD Ke Tujhse Kisi Dusre Pe Marna Hai is written by Asad Badayuni. Complete Poem BichhaD Ke Tujhse Kisi Dusre Pe Marna Hai in Hindi by Asad Badayuni. Download free BichhaD Ke Tujhse Kisi Dusre Pe Marna Hai Poem for Youth in PDF. BichhaD Ke Tujhse Kisi Dusre Pe Marna Hai is a Poem on Inspiration for young students. Share BichhaD Ke Tujhse Kisi Dusre Pe Marna Hai with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.