सहर होने तक

एक बिजली के खम्बे तले

कितने ज़िंदा बचे

और कितने जले

किस को मा'लूम हो

कैसे मा'लूम हो

कोई इन का शरीक-ए-शब-ए-ग़म न था

शाम से ता-सहर

अपने अंजाम से बे-ख़बर

आतिश-ए-सोज़-ए-पिन्हाँ में जलते रहे

रक़्स करते रहे

सुब्ह होने से पहले

सियह रात के क़ाफ़िले

सर्द लाशों के अम्बार को आ के बिखरा गए

शिकस्ता परों को हवाओं के झोंके न जाने किधर को उड़ा ले गए

किस को मा'लूम हो

कैसे मा'लूम हो

आतिश-ए-सोज़-ए-पिन्हाँ में कितने जले

कितने ज़िंदा बचे

(688) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Sahar Hone Tak In Hindi By Famous Poet Fareed Ishrati. Sahar Hone Tak is written by Fareed Ishrati. Complete Poem Sahar Hone Tak in Hindi by Fareed Ishrati. Download free Sahar Hone Tak Poem for Youth in PDF. Sahar Hone Tak is a Poem on Inspiration for young students. Share Sahar Hone Tak with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.