दिल जलाने से कहाँ दूर अंधेरा होगा

दिल जलाने से कहाँ दूर अंधेरा होगा

रात ये वो है कि मुश्किल से सवेरा होगा

क्यूँ न अब वज़-ए-जुनूँ तर्क करें लौट चलें

उस से आगे जो है जंगल वो घनेरा होगा

ये ज़रूरी तो नहीं इतना भी ख़ुश-फ़हम न बन

वो ज़माना जो न मेरा है न तेरा होगा

इतना भी संग-ए-मलामत से डरा मत नासेह

सर सलामत है तो इस शहर का फेरा होगा

ख़िदमत-ए-राज-महल पर उन्हें देखा मामूर

जो ये कहते थे कि सरदार बसेरा होगा

राह-ए-पुर-पेच को सहल इतना बताने वाला

राहबर हो नहीं सकता है लुटेरा होगा

वो भी इंसान है ऐ दिल उसे इल्ज़ाम न दे

जाने उस को भी किन आफ़ात ने घेरा होगा

(1120) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Dil Jalane Se Kahan Dur Andhera Hoga In Hindi By Famous Poet Gopal Mittal. Dil Jalane Se Kahan Dur Andhera Hoga is written by Gopal Mittal. Complete Poem Dil Jalane Se Kahan Dur Andhera Hoga in Hindi by Gopal Mittal. Download free Dil Jalane Se Kahan Dur Andhera Hoga Poem for Youth in PDF. Dil Jalane Se Kahan Dur Andhera Hoga is a Poem on Inspiration for young students. Share Dil Jalane Se Kahan Dur Andhera Hoga with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.