कूच

जिस रोज़ हमारा कूच होगा

फूलों की दुकानें बंद होंगी

शीरीं-सुख़नों के हर्फ़-ए-दुश्नाम

बे-मेहर ज़बानें बंद होंगी

पलकों पे नमी का ज़िक्र ही क्या

यादों का सुराग़ तक न होगा

हमवारी-ए-हर-नफ़्स सलामत

दिल पर कोई दाग़ तक न होगा

पामाली-ए-ख़्वाब की कहानी

कहने को चराग़ तक न होगा

माबूद इस आख़िरी सफ़र में

तन्हाई को सुर्ख़-रू ही रखना

जुज़ तेरे नहीं कोई निगह-दार

उस दिन भी ख़याल तू ही रखना

जिस आँख ने उम्र भर रुलाया

उस आँख को बे-वज़ू ही रखना

जिस रोज़ हमारा कूच होगा

फूलों की दुकानें बंद होंगी

(1015) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554