हरीम-ए-लफ़्ज़ में किस दर्जा बे-अदब निकला

हरीम-ए-लफ़्ज़ में किस दर्जा बे-अदब निकला

जिसे नजीब समझते थे कम-नसब निकला

सिपाह-ए-शाम के नेज़े पे आफ़्ताब का सर

किस एहतिमाम से परवर-दिगार-ए-शब निकला

हमारी गर्मी-ए-गुफ़्तार भी रही बे-सूद

किसी की चुप का भी मतलब अजब अजब निकला

बहम हुए भी मगर दिल की वहशतें न गईं

विसाल में भी दिलों का ग़ुबार कब निकला

अभी उठा भी नहीं था किसी का दस्त-ए-करम

कि सारा शहर लिए कासा-ए-तलब निकला

(1172) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554