ख़त्म रातों-रात उस गुल की कहानी हो गई

ख़त्म रातों-रात उस गुल की कहानी हो गई

रंग बोसीदा हुए ख़ुश्बू पुरानी हो गई

जिस से रौशन था मुक़द्दर वो सितारा खो गया

ज़ुल्मतों की नज़्र आख़िर ज़िंदगानी हो गई

कल उजालों के नगर में हादसा ऐसा हुआ

चढ़ते सूरज पर दिए की हुक्मरानी हो गई

रह गई थी लाल बनने में कमी इक आँच की

आँख से गिर कर लहू की बूँद पानी हो गई

चिल्ला-ए-जाँ पर चढ़ा कर आख़िरी साँसों के तीर

मौत की सरहद में दाख़िल ज़िंदगानी हो गई

ख़ौफ़ अब आता नहीं है सीपियाँ चुनते हुए

दोस्ती अपनी समुंदर से पुरानी हो गई

किस जगह आया है तू आँखों के नीलम भूल कर

ग़म कहाँ इक़बाल-'साजिद' की निशानी हो गई

(961) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

KHatm Raaton-raat Us Gul Ki Kahani Ho Gai In Hindi By Famous Poet Iqbal Sajid. KHatm Raaton-raat Us Gul Ki Kahani Ho Gai is written by Iqbal Sajid. Complete Poem KHatm Raaton-raat Us Gul Ki Kahani Ho Gai in Hindi by Iqbal Sajid. Download free KHatm Raaton-raat Us Gul Ki Kahani Ho Gai Poem for Youth in PDF. KHatm Raaton-raat Us Gul Ki Kahani Ho Gai is a Poem on Inspiration for young students. Share KHatm Raaton-raat Us Gul Ki Kahani Ho Gai with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.