दाग़-ए-ग़म दिल से किसी तरह मिटाया न गया

दाग़-ए-ग़म दिल से किसी तरह मिटाया न गया

मैं ने चाहा भी मगर तुम को भुलाया न गया

उम्र भर यूँ तो ज़माने के मसाइब झेले

तेरी नज़रों का मगर बार उठाया न गया

रूठने वालों से इतना कोई जा कर पूछे

ख़ुद ही रूठे रहे या हम से मनाया न गया

फूल चुनना भी अबस सैर-ए-बहाराँ भी फ़ुज़ूल

दिल का दामन ही जो काँटों से बचाया न गया

उस ने इस तरह मोहब्बत की निगाहें डालीं

हम से दुनिया का कोई राज़ छुपाया न गया

थी हक़ीक़त में वही मंज़िल-ए-मक़्सद 'जज़्बी'

जिस जगह तुझ से क़दम आगे बढ़ाया न गया

(721) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Dagh-e-gham Dil Se Kisi Tarah MiTaya Na Gaya In Hindi By Famous Poet Moin Ahsan Jazbi. Dagh-e-gham Dil Se Kisi Tarah MiTaya Na Gaya is written by Moin Ahsan Jazbi. Complete Poem Dagh-e-gham Dil Se Kisi Tarah MiTaya Na Gaya in Hindi by Moin Ahsan Jazbi. Download free Dagh-e-gham Dil Se Kisi Tarah MiTaya Na Gaya Poem for Youth in PDF. Dagh-e-gham Dil Se Kisi Tarah MiTaya Na Gaya is a Poem on Inspiration for young students. Share Dagh-e-gham Dil Se Kisi Tarah MiTaya Na Gaya with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.