वो दिलबर हैं तो गोया दिलबरी करनी पड़ेगी
वो दिलबर हैं तो गोया दिलबरी करनी पड़ेगी
उन्हीं के नाम दिल की डाइरी करनी पड़ेगी
वो उन को जानते हैं और उन के हाल-ए-दिल को
सो उन के दोस्तों से दोस्ती करनी पड़ेगी
हमारे दरमियाँ ये दुख ही क़द्र-ए-मुश्तरक हैं
सो हम को इजतिमाई ख़ुद-कुशी करनी पड़ेगी
बदन को रूह से महरूम कर डाला गया है
बसर इस तौर ही अब ज़िंदगी करनी पड़ेगी
बुलाया जाए कैसे उस शनासा-ए-सुख़न को
बपा इक बज़्म-ए-शेर-ओ-शायरी करनी पड़ेगी
बहुत मुद्दत से हँसना भूल कर बैठी हुई है
तुम्हें 'रख़्शंदा' शायद गुदगुदी करनी पड़ेगी
(548) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
रख़्शंदा नवेद