अंजाम

एक सुब्ह का तारा

सर पे आसमाँ ओढ़े

रौशनी के ज़ीने से रोज़ उतर के आता है

और इस नए घर के

अध-खुले दरीचे में आ के बैठ जाता है

हाथ के इशारों से

दाएरे बनाता है

और मैं मोहब्बत की बूँद बूँद किरनों में

रोज़ डूब जाता हूँ

(467) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554