मौज-ए-ख़याल-ए-यार ग़म-ए-आसार आई है

मौज-ए-ख़याल-ए-यार ग़म-ए-आसार आई है

क्यूँ चाहतों के बीच ये दीवार आई है

इक बूँद हाथ आई है पत्थर निचोड़ कर

आँखों से लब पे क़ुव्वत-ए-इज़हार आई है

हम दुश्मनों में अपनी ज़बाँ हार आए हैं

जब हाथ कट चुके हैं तो तलवार आई है

क्यूँ आसमाँ ने दस्त-ए-तही फिर किया दराज़

क्यूँ धूप ज़ेर-ए-साया-ए-दीवार आई है

सूरज झुलस गया है हर इक शाख़-ए-जिस्म-ओ-जाँ

दिन ढल गया तो घर में शब-ए-तार आई है

बे-सौत था 'मुजीबी' हर इक नग़्मा-ए-ख़याल

टूटा जो दिल तो साज़ की झंकार आई है

(620) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554