इक इश्क़-ए-ना-तमाम है रुस्वाइयाँ तमाम

इक इश्क़-ए-ना-तमाम है रुस्वाइयाँ तमाम

उगने लगी हैं जिस्म में तन्हाइयाँ तमाम

क्या शहर-ए-आरज़ू था बसा और उजड़ गया

अब सर-कशीदा फिरती हैं पुरवाइयाँ तमाम

साँसों के ज़ेर-ओ-बम से है साग़र में इज़्तिराब

जाम-ओ-सुबू से पुर-असर अंगड़ाइयाँ तमाम

रोज़-ए-अज़ल से सोचते ज़ेहनों की हम-सफ़र

सहरा की धूप और ये परछाइयाँ तमाम

हर्फ़-ओ-सदा की लय पे जो उतरा तिरा ख़याल

बजने लगी हैं ग़ज़लों में शहनाइयाँ तमाम

गरचे पिरोए शे'र में जज़्बात-ए-रंग-ओ-नूर

लेकिन बयाँ न हो सकीं गहराइयाँ तमाम

उठते रहे हैं शान से यारान-ए-मय-कदा

होती रही हैं दहर से रानाइयाँ तमाम

आमद का सिलसिला नहीं शेर-ओ-सुख़न में आज

फैली हुई हैं क़ाफ़िया-पैमाइयाँ तमाम

'ज़ाकिर' नशिस्त-ए-दर्द मक़ाम-ए-ख़िरद भी है

मंसूब इस ख़िरद से है बीनाइयाँ तमाम

(1934) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Ek Ishq-e-na-tamam Hai Ruswaiyan Tamam In Hindi By Famous Poet Zakir Khan Zakir. Ek Ishq-e-na-tamam Hai Ruswaiyan Tamam is written by Zakir Khan Zakir. Complete Poem Ek Ishq-e-na-tamam Hai Ruswaiyan Tamam in Hindi by Zakir Khan Zakir. Download free Ek Ishq-e-na-tamam Hai Ruswaiyan Tamam Poem for Youth in PDF. Ek Ishq-e-na-tamam Hai Ruswaiyan Tamam is a Poem on Inspiration for young students. Share Ek Ishq-e-na-tamam Hai Ruswaiyan Tamam with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.