ज़ख़्म खाना ही जब मुक़द्दर हो

ज़ख़्म खाना ही जब मुक़द्दर हो

फिर कोई फूल हो कि पत्थर हो

मैं हूँ ख़्वाब-ए-गिराँ के नर्ग़े में

रात गुज़रे तो मा'रका सर हो

फिर ग़नीमों से बे-ख़बर है सिपाह

फिर अक़ब से नुमूद लश्कर हो

क्या अजब है कि ख़ुद ही मारा जाऊँ

और इल्ज़ाम भी मिरे सर हो

हैं ज़मीं पर जो गर्द-बाद से हम

ये भी शायद फ़लक का चक्कर हो

उस को ताबीर हम करें किस से

वो जो हद्द-ए-बयाँ से बाहर हो

देखना ही जो शर्त ठहरी है

फिर तो आँखों में कोई मंज़र हो

(883) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

ZaKHm Khana Hi Jab Muqaddar Ho In Hindi By Famous Poet Ahmad Mahfuz. ZaKHm Khana Hi Jab Muqaddar Ho is written by Ahmad Mahfuz. Complete Poem ZaKHm Khana Hi Jab Muqaddar Ho in Hindi by Ahmad Mahfuz. Download free ZaKHm Khana Hi Jab Muqaddar Ho Poem for Youth in PDF. ZaKHm Khana Hi Jab Muqaddar Ho is a Poem on Inspiration for young students. Share ZaKHm Khana Hi Jab Muqaddar Ho with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.