दो पल के हैं ये सब मह ओ अख़्तर न भूलना

दो पल के हैं ये सब मह ओ अख़्तर न भूलना

सूरज ग़ुरूब होने का मंज़र न भूलना

कितनी तवील क्यूँ न हो बातिल की ज़िंदगी

हर रात का है सुब्ह मुक़द्दर न भूलना

यादों के फूल घर से उठा कर चले तो हो

देखो इन्हें किसी जगह रख कर न भूलना

माँ ने लिखा है ख़त में जहाँ जाओ ख़ुश रहो

मुझ को भले न याद करो घर न भूलना

हक़ पर अगर चलोगे तो हर आड़े वक़्त में

तुम को पनाह देगी ये चादर न भूलना

(937) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554