दिल दिया जी दिया ख़फ़ा न किया
दिल दिया जी दिया ख़फ़ा न किया
बेवफ़ा तुझ से से मैं ने क्या न किया
ग़म-ए-दूरी को तेरी देख के यार
आज तक जान से जुदा न किया
फ़ाएदा क्या है अब बिगड़ने का
कौन था जिस से तू मिला न किया
ये हमीं थे कि इन जफ़ाओं पर
फिर कभी तुझ सती गिला न किया
कौन सी शब थी हिज्र की 'आसिफ़'
कि ये दिल शम्अ साँ जला न किया
(788) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
आसिफ़ुद्दौला