कोई बाग़ सा सजा हुआ मिरे सामने

कोई बाग़ सा सजा हुआ मिरे सामने

कि बदन है कोई खिला हुआ मिरे सामने

वही आँख है कि सितारा है मिरे रू-ब-रू

ये चराग़ क्या है जला हुआ मिरे सामने

मिरी ख़्वाब-गाह में रात कैसा ख़ुमार था

कोई जाम सा था धरा हुआ मिरे सामने

मैं खड़ा हुआ था अजीब वहम ओ गुमान में

दर-ए-ख़्वाब शब था खुला हुआ मिरे सामने

कभी लौट आया मैं दश्त से तो ये शहर भी

उसी गर्द में था अटा हुआ मिरे सामने

मिरा रास्ता तिरे रास्ते से अलग हुआ

यही रास्ता था बचा हुआ मिरे सामने

(770) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Koi Bagh Sa Saja Hua Mere Samne In Hindi By Famous Poet Inam Nadeem. Koi Bagh Sa Saja Hua Mere Samne is written by Inam Nadeem. Complete Poem Koi Bagh Sa Saja Hua Mere Samne in Hindi by Inam Nadeem. Download free Koi Bagh Sa Saja Hua Mere Samne Poem for Youth in PDF. Koi Bagh Sa Saja Hua Mere Samne is a Poem on Inspiration for young students. Share Koi Bagh Sa Saja Hua Mere Samne with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.