फ़सील-ए-शहर से क्यूँ सब के सब निकल आए
फ़सील-ए-शहर से क्यूँ सब के सब निकल आए
हमें ख़बर न हुई जाने कब निकल आए
क़दम क़दम पे यहाँ क़हक़हे बिछे हुए हैं
ये कैसे शहर में हम बे-सबब निकल आए
वो रौशनी में नहाया हुआ तसव्वुर था
अंधेरा बढ़ता गया दस्त-ए-शब निकल आए
अब इस से पहले कि रुस्वाई अपने घर आती
तुम्हारे शहर से हम बा-अदब निकल आए
फिर एक लम्हे को ठहरा नहीं गया हम से
हमारे दिल ने कहा अब, तो अब निकल आए
(613) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
मुईद रशीदी