तेरी दुनिया की कज-अदाई से

तेरी दुनिया की कज-अदाई से

लड़ रहा हूँ भरी ख़ुदाई से

हुस्न है आप अपनी आराइश

हुस्न घटता है ख़ुद-नुमाई से

हम ने क़दमों को दूर रक्खा है

हर बदी से हर इक बुराई से

दिल ही टूटा है कुछ नहीं बिगड़ा

आप की तर्ज़-ए-बेवफ़ाई से

बद-गुमानी का दौर है 'आबिद'

भाई है बद-गुमान भाई से

(819) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554