गुलों की गर इनायत हो गई तो

गुलों की गर इनायत हो गई तो

उन्हें हम से मोहब्बत हो गई तो

हमें क्यूँ सौंपता है दौलत-ए-हुस्न

अमानत में ख़यानत हो गई तो

किसी की बेकसी पे हँसने वाले

तिरी भी ऐसी हालत हो गई तो

मुझे तू मुझ से बढ़ कर चाहता है

मिरी ख़ुद से अदावत हो गई तो

न लग होंटों से सिगरेट की तरह तू

अगर मुझ को तेरी लत हो गई तो

तू ख़ुद को बद-दुआ' देता है अक्सर

ख़ुदा के घर समाअ'त हो गई तो

(808) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Gulon Ki Gar Inayat Ho Gai To In Hindi By Famous Poet Alok Yadav. Gulon Ki Gar Inayat Ho Gai To is written by Alok Yadav. Complete Poem Gulon Ki Gar Inayat Ho Gai To in Hindi by Alok Yadav. Download free Gulon Ki Gar Inayat Ho Gai To Poem for Youth in PDF. Gulon Ki Gar Inayat Ho Gai To is a Poem on Inspiration for young students. Share Gulon Ki Gar Inayat Ho Gai To with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.