अब शहर में अक़दार-कुशी एक हुनर है

अब शहर में अक़दार-कुशी एक हुनर है

फ़न जुर्म है मेआ'र-कुशी एक हुनर है

दुश्मन से तो क्या हक़-ए-अदावत का गिला जब

यारों के लिए यार-कुशी एक हुनर है

क्या क्या है नदामत उन्हें अब अपनी रविश पर

कहते थे जो किरदार-कुशी एक हुनर है

जिस दौर में हो लफ़्ज़ की हुरमत की तिजारत

उस दौर में अफ़्कार-कुशी एक हुनर है

ख़ातिर से जो करना पड़ी कज-फ़हम की ताईद

लगता था कि इंकार-कुशी एक हुनर है

हैरत है कि वो फ़न के परस्तार हैं 'अंजुम'

जिन के लिए फ़नकार-कुशी एक हुनर है

(862) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554