मिरे जुनूँ को हवस में शुमार कर लेगा

मिरे जुनूँ को हवस में शुमार कर लेगा

वो मेरे तीर से मुझ को शिकार कर लेगा

मुझे गुमाँ भी नहीं था कि डूबता हुआ दिल

मुहीत जिस्म को इक रोज़ पार कर लेगा

मैं उस की राह चलूँ भी तो फ़ाएदा क्या है

वो कोई और रविश इख़्तियार कर लेगा

फ़सील-ए-शहर में रुकने की ही नहीं ये ख़बर

जो काम हम से न होगा ग़ुबार कर लेगा

वो गुल-बदन कभी निकला जो सैर-ए-सहरा को

तो अपने साथ हवा-ए-बहार कर लेगा

जहाँ पे बात फ़क़त नक़्द-ए-जाँ से बनती हो

वो ख़ुश-कलाम वहाँ भी उधार कर लेगा

हम ऐसे लोग बहुत ख़ुश-गुमान होते हैं

ये दिल ज़रूर तिरा ए'तिबार कर लेगा

खुलेगा इस पे ही 'अंजुम'-ख़लीक़ बाब-ए-क़ुबूल

जो अपना हक़्क़-ए-तलब उस्तुवार कर लेगा

(793) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Mere Junun Ko Hawas Mein Shumar Kar Lega In Hindi By Famous Poet Anjum Khaleeq. Mere Junun Ko Hawas Mein Shumar Kar Lega is written by Anjum Khaleeq. Complete Poem Mere Junun Ko Hawas Mein Shumar Kar Lega in Hindi by Anjum Khaleeq. Download free Mere Junun Ko Hawas Mein Shumar Kar Lega Poem for Youth in PDF. Mere Junun Ko Hawas Mein Shumar Kar Lega is a Poem on Inspiration for young students. Share Mere Junun Ko Hawas Mein Shumar Kar Lega with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.