उस हसीं के ख़याल में रहना
उस हसीं के ख़याल में रहना
आलम-ए-बे-मिसाल में रहना
कब तलक रूह के परिंदे का
एक मिट्टी के जाल में रहना
अब यही नग़्मगी की नुदरत है
सुर में रहना न ताल में रहना
बे-असर कर गया है वाइज़ को
हर घड़ी क़ील-ओ-क़ाल में रहना
'अनवर' उस ने न मैं ने छोड़ा है
अपने अपने ख़याल में रहना
(3065) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अनवर मसूद