दुश्मन तो मेरे तन से लहू चूसता रहा

दुश्मन तो मेरे तन से लहू चूसता रहा

मैं दम-ब-ख़ुद खड़ा ही उसे देखता रहा

जो फूल झड़ गए थे जो आँसू बिखर गए

ख़ाक-ए-चमन से उन का पता पूछता रहा

मैं पार कर चुका था हज़ीमत की मंज़िलें

हर चंद दुश्मनों के बराबर खड़ा रहा

पलकों पे झूलती हुई शफ़्फ़ाफ़ चिलमनें

कल रात मेरा उन से अजब सिलसिला रहा

उस संग-ए-दिल के पास कहाँ थे वफ़ा के फूल

'अनवर-सदीद' जिस को सदा पूजता रहा

(732) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Dushman To Mere Tan Se Lahu Chusta Raha In Hindi By Famous Poet Anwar Sadeed. Dushman To Mere Tan Se Lahu Chusta Raha is written by Anwar Sadeed. Complete Poem Dushman To Mere Tan Se Lahu Chusta Raha in Hindi by Anwar Sadeed. Download free Dushman To Mere Tan Se Lahu Chusta Raha Poem for Youth in PDF. Dushman To Mere Tan Se Lahu Chusta Raha is a Poem on Inspiration for young students. Share Dushman To Mere Tan Se Lahu Chusta Raha with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.