इंकिशाफ़-ए-ज़ात के आगे धुआँ है और बस

इंकिशाफ़-ए-ज़ात के आगे धुआँ है और बस

एक तू है एक मैं हूँ आसमाँ है और बस

आईना-ख़ानों में रक़्सिंदा रुमूज़-ए-आगही

ओस में भीगा हुआ मेरा गुमाँ है और बस

कैनवस पर है ये किस का पैकर-ए-हर्फ़-ओ-सदा

इक नुमूद-ए-आरज़ू जो बे-निशाँ है और बस

हैरतों की सब से पहली सफ़ में ख़ुद मैं भी तो हूँ

जाने क्यूँ हर एक मंज़र बे-ज़बाँ है और बस

अजनबी लम्स-ए-बदन की रेंगती हैं च्यूंटियाँ

कुछ नहीं है साअत-ए-मौज-ए-रवाँ है और बस

(1062) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554