कौन से दिल में मोहब्बत नहीं जानी तेरी

कौन से दिल में मोहब्बत नहीं जानी तेरी

जिस को सुनता हूँ वो कहता है कहानी तेरी

कुछ दहन ही नहीं वहम-ए-शो'अरा के नज़दीक

मू से बारीक कमर भी है गुमानी तेरी

जिस के आगे से गुज़रता है वो कहता है यही

देखी ऐ रूह-ए-रवाँ हम ने रवानी तेरी

शीशा-ए-मय से कोई मेरी ज़बानी कह दे

ख़ुश नहीं आती है ये पुम्बा-ए-दहानी तेरी

क्या तिरी शान है क़ुर्बान हों ऐ अफ़्व-ए-करीम

आस रखता है हर इक फ़ासिक़ ओ ज़ानी तेरी

इस ख़राबी में तिरे वास्ते फिरते हैं ख़राब

जुस्तुजू हम को है ऐ कुंज-ए-निहानी तेरी

ऐन एहसाँ है मिरे सफ़हा-ए-दिल पर मुझ को

एक तस्वीर अगर खींच दे 'मानी' तेरी

सुब्ह तक शाम से करती है ज़बाँ ज़िक्र-ए-जमाल

नींद आती है किसे सुन के कहानी तेरी

मिस्ल-ए-गुल हँस के किसी रोज़ तू दिल को ख़ुश कर

ख़ूँ रुलाती है हमें ग़ुंचा-दहानी तेरी

नाज़-ओ-अंदाज़-ओ-अदा में है तरक़्क़ी दह-चंद

फ़ित्ना तिफ़्ली थी क़यामत है जवानी तेरी

कौन से ग़ल्ला का दाना तू ऐ दाना-ए-ख़ाल

हम ने अर्ज़ानी में भी पाई गिरानी तेरी

गर्म-जोशी से जलाया करे कश्फ़ ओ ख़िर्मन

बर्क़ हो सकती नहीं शोख़ी में सानी तेरी

जान की तरह से रखता है अज़ीज़ ऐ गुल-रू

दाग़-ए-दिल लाला ने समझा है निशानी तेरी

मिस्रा-ए-तेग़ है हर मिस्रा-ए-मौज़ूँ 'आतिश'

देख ली यार मिरी सैफ़-ज़बानी तेरी

(1072) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Kaun Se Dil Mein Mohabbat Nahin Jaani Teri In Hindi By Famous Poet Haidar Ali Aatish. Kaun Se Dil Mein Mohabbat Nahin Jaani Teri is written by Haidar Ali Aatish. Complete Poem Kaun Se Dil Mein Mohabbat Nahin Jaani Teri in Hindi by Haidar Ali Aatish. Download free Kaun Se Dil Mein Mohabbat Nahin Jaani Teri Poem for Youth in PDF. Kaun Se Dil Mein Mohabbat Nahin Jaani Teri is a Poem on Inspiration for young students. Share Kaun Se Dil Mein Mohabbat Nahin Jaani Teri with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.