जब मिरा महर जल्वा-गर होगा

जब मिरा महर जल्वा-गर होगा

दोपहर होगा जो पहर होगा

तुम नहीं करते क़त्ल तो न करो

ज़हर में भी तो कुछ असर होगा

ओ रक़ीबों की रौनक़-ए-महफ़िल

इस तरफ़ भी कभी गुज़र होगा

हज़रत-ए-दिल मिज़ाज कैसा है

फिर भी उस कूचे में गुज़र होगा

किस को मतलब है बे-कसों से 'हसन'

कौन मेरा पयाम-बर होगा

(856) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554