क़िस्मत-ए-शौक़ आज़मा न सके
क़िस्मत-ए-शौक़ आज़मा न सके
उन से हम आँख भी मिला न सके
हम से याँ रंज-ए-हिज्र उठ न सका
वाँ वो मजबूर थे वो आ न सके
डर ये था रो न दें कहीं वो उन्हें
हम हँसी में भी गुदगुदा न सके
हम से दिल आप ने उठा तो लिया
पर कहीं और भी लगा न सके
अब कहाँ तुम कहाँ वो रब्त-ए-वफ़ा
याद भी जिस की हम दिला न सके
दिल में क्या क्या थे अर्ज़-ए-हाल के शौक़
उस ने पूछा तो कुछ बता न सके
हम तो क्या भूलते उन्हें 'हसरत'
दिल से वो भी हमें भुला न सके
(1189) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
हसरत मोहानी