तू अगर बा-उसूल हो जाए

तू अगर बा-उसूल हो जाए

रहमतों का नुज़ूल हो जाए

प्यार इतना करो कि पत्थर भी

ऐसे पिघले कि फूल हो जाए

उन से मिलने में डर ये लगता है

कोई हम से न भूल हो जाए

आइना आइना ही रहता है

चाहे जितनी भी धूल हो जाए

ग़म न हो ज़िंदगी अगर तुझ में

तेरा होना फ़ुज़ूल हो जाए

दिल से तौबा करे अगर 'साहिल'

तेरी तौबा क़ुबूल हो जाए

(674) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554