अब वो अगला सा इल्तिफ़ात नहीं

अब वो अगला सा इल्तिफ़ात नहीं

जिस पे भूले थे हम वो बात नहीं

मुझ को तुम से ए'तिमाद-ए-वफ़ा

तुम को मुझ से पर इल्तिफ़ात नहीं

रंज क्या क्या हैं एक जान के साथ

ज़िंदगी मौत है हयात नहीं

यूँही गुज़रे तो सहल है लेकिन

फ़ुर्सत-ए-ग़म को भी सबात नहीं

कोई दिल-सोज़ हो तो कीजे बयाँ

सरसरी दिल की वारदात नहीं

ज़र्रा ज़र्रा है मज़हर-ए-ख़ुर्शीद

जाग ऐ आँख दिन है रात नहीं

क़ैस हो कोहकन हो या 'हाली'

आशिक़ी कुछ किसी की ज़ात नहीं

(710) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Ab Wo Agla Sa Iltifat Nahin In Hindi By Famous Poet Altaf Hussain Hali. Ab Wo Agla Sa Iltifat Nahin is written by Altaf Hussain Hali. Complete Poem Ab Wo Agla Sa Iltifat Nahin in Hindi by Altaf Hussain Hali. Download free Ab Wo Agla Sa Iltifat Nahin Poem for Youth in PDF. Ab Wo Agla Sa Iltifat Nahin is a Poem on Inspiration for young students. Share Ab Wo Agla Sa Iltifat Nahin with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.