कब इक मक़ाम पे रुकती है सर-फिरी है हवा

कब इक मक़ाम पे रुकती है सर-फिरी है हवा

तमाम शहर ओ बयाबाँ को छानती है हवा

नसीब-ए-पा-ए-जुनूँ है सदा की दर-बदरी

हवा-ए-जादा-ओ-मंज़िल में कब चली है हवा

ये पेच-ओ-ताब है कैसा सबब नहीं खुलता

बना बना के बगोले बिगाड़ती है हवा

सिवाए ख़ाक न कुछ हाथ आज तक आया

सराब रेत से सहरा में छानती है हवा

ग़ज़ब का ग़ैज़ ओ ग़ज़ब था जो हम न बिखरे थे

बिखर गए हैं तो कैसी डरी खड़ी है हवा

उखाड़ तोड़ के बस्ती के सब मकानों को

छिपी खंडर में पशीमान रो रही है हवा

वो एक बात जो ख़ुद से भी हम न कहते थे

ज़बाँ ज़बाँ पे वही बात धर गई है हवा

तमाम लाला ओ गुल के चराग़ रौशन हैं

शजर शजर पे शगूफ़ों में जल रही है हवा

कब अपना हाथ पहुँचता गुलाब तक 'बिल्क़ीस'

मिरे नसीब से शाख़ों में जा फँसी है हवा

(763) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Kab Ek Maqam Pe Rukti Hai Sar-phiri Hai Hawa In Hindi By Famous Poet Bilqis Zafirul Hasan. Kab Ek Maqam Pe Rukti Hai Sar-phiri Hai Hawa is written by Bilqis Zafirul Hasan. Complete Poem Kab Ek Maqam Pe Rukti Hai Sar-phiri Hai Hawa in Hindi by Bilqis Zafirul Hasan. Download free Kab Ek Maqam Pe Rukti Hai Sar-phiri Hai Hawa Poem for Youth in PDF. Kab Ek Maqam Pe Rukti Hai Sar-phiri Hai Hawa is a Poem on Inspiration for young students. Share Kab Ek Maqam Pe Rukti Hai Sar-phiri Hai Hawa with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.