दिल वो किश्त-ए-आरज़ू था जिस की पैमाइश न की

दिल वो किश्त-ए-आरज़ू था जिस की पैमाइश न की

सैर-ए-दुनिया के सिवा हम ने कोई ख़्वाहिश न की

मोतियों से चश्म-ओ-जाँ को आइना-ख़ाना किया

सीप के टुकड़ों से बाम-ओ-दर की आराइश न की

किस को फ़ुर्सत थी कि सुनता उस सफ़र का माजरा

जब उसी मंज़िल-नशीं के होंट ने जुम्बिश न की

उस ने जो भी रूप धारा उस ने जो भी दुख दिया

आदमी बनने की हम ने उस से फ़रमाइश न की

कुछ क़लम-बंदी से मुझ को आर था वर्ना 'नईम'

कब मिरे अब्र-ए-निगह ने फ़िक्र की बारिश न की

(1159) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554