ऐ हम-नफ़सो! शब है गिराँ जागते रहना

ऐ हम-नफ़सो! शब है गिराँ जागते रहना

हर लहज़ा है याँ ख़तरा-ए-जाँ जागते रहना

ऐसा न हो ये रात कोई हश्र उठा दे

उठता है सितारों से धुआँ जागते रहना

अब हुस्न की दुनिया में भी आराम नहीं है

है शोर सर-ए-कू-ए-बुताँ जागते रहना

ये सेहन-ए-गुलिस्ताँ नहीं मक़्तल है रफ़ीक़ो!

हर शाख़ है तलवार यहाँ जागते रहना

बे-दारों की दुनिया कभी लुटती नहीं 'दौराँ'

इक शम्अ लिए तुम भी यहाँ जागते रहना

(608) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Ai Ham-nafaso! Shab Hai Giran Jagte Rahna In Hindi By Famous Poet Owais Ahmad Dauran. Ai Ham-nafaso! Shab Hai Giran Jagte Rahna is written by Owais Ahmad Dauran. Complete Poem Ai Ham-nafaso! Shab Hai Giran Jagte Rahna in Hindi by Owais Ahmad Dauran. Download free Ai Ham-nafaso! Shab Hai Giran Jagte Rahna Poem for Youth in PDF. Ai Ham-nafaso! Shab Hai Giran Jagte Rahna is a Poem on Inspiration for young students. Share Ai Ham-nafaso! Shab Hai Giran Jagte Rahna with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.