फूल इस ख़ाक-दाँ के हम भी हैं

फूल इस ख़ाक-दाँ के हम भी हैं

मुद्दई दो जहाँ के हम भी हैं

बहते धारे पे है क़याम अपना

साथ मौज-ए-रवाँ के हम भी हैं

कह रहा है सुकूत-ए-लाला-ओ-गुल

ज़ख़्म-ख़ुर्दा ज़बाँ के हम भी हैं

दूर रहते हैं क्यूँ जहाँ वाले

रहने वाले जहाँ के हम भी हैं

साथ मिस्ल-ए-ग़ुबार हो लेंगे

मुंतज़िर कारवाँ के हम भी हैं

'सैफ़' ये चश्मकें ये रंग-ए-बहार

क्या इसी गुल्सिताँ के हम भी हैं

(534) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554