फैल रहे हैं वक़्त के साए
फैल रहे हैं वक़्त के साए
देखें रात कहाँ तक जाए
दीदा-ओ-दिल की बात न पूछो
एक लगाए एक बुझाए
आज ये है मौसम का तक़ाज़ा
ज़ुल्फ़ तिरी खुल कर लहराए
इन आँखों से मोती बरसे
इन होंटों ने फूल खिलाए
देख-भाल कर ज़हर पिया है
सोच-समझ कर धोके खाए
आज वो तन्हा रात कटी है
आँसू तक आँखों में न आए
'सैफ़' ज़माना समझाता है
कौन अपने हैं कौन पराए
(519) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
सैफ़ुद्दीन सैफ़