ग़ुबार-ए-जहाँ में छुपे बा-कमालों की सफ़ देखता हूँ

ग़ुबार-ए-जहाँ में छुपे बा-कमालों की सफ़ देखता हूँ

मैं अहद-ए-गुज़िश्ता के आशुफ़्तगाँ की तरफ़ देखता हूँ

मैं सर को छुपाने से पहले जहाँ का हदफ़ देखता हूँ

महकते हुए नेक फूलों को ख़ंजर-ब-कफ़ देखता हूँ

है अंदर तलक एक नेज़ा गुलू मैं कार-ए-वज़ू में

तो इस हाव में मैं कहाँ पर हूँ किस की तरफ़ देखता हूँ

ज़माने की घातें किताबों की बातों को झुटला रही हैं

मैं हैरत का मारा तमाशाई-ए-इज़ ओ शरफ़ देखता हूँ

पनह मिल न पाई ख़याल-ए-ख़ुदा में जमाल-ए-ख़ुदी में

मैं इस बेबसी में परेशान सू-ए-नजफ़ देखता हूँ

(852) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554