यकसाँ लगें हैं उन को तो दैर-ओ-हरम बहम

यकसाँ लगें हैं उन को तो दैर-ओ-हरम बहम

जो पूजते हैं दिल में ख़ुदा-ओ-सनम बहम

देखा तो एक शोले से ऐ शैख़-ओ-बरहमन

रौशन हैं शम-ए-दैर ओ चराग़-ए-हरम बहम

बारीक हैं दहन से तिरे वक़्त-ए-ख़ंदा यार

करते हैं दीद-ए-हस्ती ओ सैर-ए-अदम बहम

नासेह न हम तिरी न हमारी सुनेगा तू

क्या फ़ाएदा जो बहस करें दो असम बहम

ख़र-मस्तियों पे मोहतसिब आता है चल 'बक़ा'

बाँधें हम इस हिमार के दोनों क़दम बहम

(808) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554