ग़म-ज़दा हैं मुब्तला-ए-दर्द हैं नाशाद हैं

ग़म-ज़दा हैं मुब्तला-ए-दर्द हैं नाशाद हैं

हम किसी अफ़्साना-ए-ग़मनाक के अफ़राद हैं

गर्दिश-ए-अफ़्लाक के हाथों बहुत बर्बाद हैं

हम लब-ए-अय्याम पर इक दुख भरी फ़रियाद हैं

हाफ़िज़े पर इशरतों के नक़्श बाक़ी हैं अभी

तू ने जो सदमे सहे ऐ दिल तुझे भी याद हैं

रात भर कहते हैं तारे दिल से रूदाद-ए-शबाब

इन को मेरी वो शबाब-अफ़रोज़ रातें याद हैं

'अख़्तर'-ए-ना-शाद की परछाईं से बचते रहें

जो ज़माने में शगुफ़्ता-ख़ातिर ओ दिल-ए-शाद हैं

(1998) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554