वो इक नज़र से मुझे बे-असास कर देगा

वो इक नज़र से मुझे बे-असास कर देगा

मिरे यक़ीन को मेरा क़यास कर देगा

मैं जब भी उस की उदासी से ऊब जाऊँगी

तो यूँ हँसेगा कि मुझ को उदास कर देगा

मिला के मुझ से निगाहें वो मेरी नज़रों के

ज़रा सी देर में ख़ाली गिलास कर देगा

फिर इस तरह से रहेगा मिरे ख़यालों में

कि मेरी प्यास को दरिया की प्यास कर देगा

मैं उस की गर्द हटाते हुए भी डरती हूँ

वो आईना है मुझे ख़ुद-शनास कर देगा

मैं उस के सामने उर्यां लगूँगी दुनिया को

वो मेरे जिस्म को मेरा लिबास कर देगा

वो माहताब-सिफ़त सिर्फ़ रौशनी ही नहीं

मुझी को रात का मंज़र भी ख़ास कर देगा

(891) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Wo Ek Nazar Se Mujhe Be-asas Kar Dega In Hindi By Famous Poet Aziz Bano Darab Wafa. Wo Ek Nazar Se Mujhe Be-asas Kar Dega is written by Aziz Bano Darab Wafa. Complete Poem Wo Ek Nazar Se Mujhe Be-asas Kar Dega in Hindi by Aziz Bano Darab Wafa. Download free Wo Ek Nazar Se Mujhe Be-asas Kar Dega Poem for Youth in PDF. Wo Ek Nazar Se Mujhe Be-asas Kar Dega is a Poem on Inspiration for young students. Share Wo Ek Nazar Se Mujhe Be-asas Kar Dega with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.