दर्द जब दस्तरस-ए-चारागराँ से निकला

दर्द जब दस्तरस-ए-चारागराँ से निकला

हर्फ़-ए-इंकार मोहब्बत की ज़बाँ से निकला

ज़िंदगानी में सभी रंग थे महरूमी के

तुझ को देखा तो मैं एहसास-ए-ज़ियाँ से निकला

सब ब-आसानी मिरे ख़्वाब को पढ़ लेते थे

फिर तो मैं अंजुमन-ए-दिल-ज़दगाँ से निकला

जज़्बा-ए-इश्क़ ने जब एड़ियाँ अपनी रगड़ीं

ख़ाक उड़ाता हुआ इक दश्त वहाँ से निकला

रोज़न-ए-जिस्म में इक दर्द हुआ था दाख़िल

आख़िर आख़िर मैं वो दरवाज़ा-ए-जाँ से निकला

मुद्दतों तक मिरी तख़्ईल अमीं थी उस की

और इक दिन वो मिरी हद्द-ए-गुमाँ से निकला

(791) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Dard Jab Dastaras-e-chaaragaran Se Nikla In Hindi By Famous Poet Ghalib Ayaz. Dard Jab Dastaras-e-chaaragaran Se Nikla is written by Ghalib Ayaz. Complete Poem Dard Jab Dastaras-e-chaaragaran Se Nikla in Hindi by Ghalib Ayaz. Download free Dard Jab Dastaras-e-chaaragaran Se Nikla Poem for Youth in PDF. Dard Jab Dastaras-e-chaaragaran Se Nikla is a Poem on Inspiration for young students. Share Dard Jab Dastaras-e-chaaragaran Se Nikla with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.